‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ ने की खुदकुशी की कोशिश, ये थी वजह
जहां उसकी स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिवारीजनों के मुताबिक पति से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। अलीगढ़ की रहने वाली मोनिका शर्मा हुसैनगंज थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह सीसीटीएनएस में कम्प्यूटर का कार्य देखती है।
मोनिका की शादी अलीगढ़ के ही अजय कुमार से हुई थी। छह साल का एक बेटा है। चार साल से पति से अलग हैं, दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे तक अपनी ड्यूटी करने के बाद वह कमरे में चली गई।
नींद की दवा की ली अतिरिक्त खुराक
इसकी सूचना इंस्पेक्टर को दी। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। डॉक्टरों के मुताबिक मोनिका ने नींद की दवा का अतिरिक्त खुराक ली थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मोनिका सीसीटीएनएस में अपना काम बेहतर तरीके से करती थी। इसकी वजह से उसे कांस्टेबल ऑफ द मंथ का पुरस्कार दो दिन पहले दिया गया था।