फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cop transfer will be not based on wife application

मनचाही तैनाती पाने के लिए सिपाही को देनी होगी खुद अर्जी, पत्नी की सिफारिश नहीं आएगी काम

Thu, 12 Oct 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Oct 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
cop transfer will be not based on wife application
डेमो
दरोगा व सिपाही अब मनचाही तैनाती पाने या तबादला रुकवाने के लिए पत्नी की अर्जी पर नेताओं व अफसरों से सिफारिश नहीं करा सकेंगे। उन्हें खुद अर्जी देने के साथ ख्वाहिश की वजह बतानी होगी। आईजी स्थापना एसबी शिरडकर ने बुधवार को बताया कि वर्षों से एक ही जिले में तैनात इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल व सिपाहियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण के साथ तबादला रुकवाने या संशोधन को लेकर अर्जी का ढेर लगने लगा।
विज्ञापन


खास बात यह कि 75 फीसदी अर्जियां पत्नी की तरफ से दी गई थीं और पुलिसकर्मी ने तबादला रुकवाने या मनचाही तैनाती के लिए नेताओं व अधिकारियों से सिफारिश करानी शुरू कर दी।छानबीन में पाया गया कि वास्तविक जरूरतमंद पुलिसकर्मियों ने अपने नाम से अर्जी देने के साथ उचित कारण बताए थे। 
विज्ञापन


आईजी स्थापना ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिसकर्मी के तबादले के लिए पत्नी की अर्जी पर विचार बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, डीजीपी से इजाजत लेकर आदेश जारी किए गए हैं। उचित कारण के चलते तबादला कुछ समय के लिए स्थगित कराने या स्थानांतरण में संशोधन के लिए पुलिसकर्मी के हस्ताक्षर से दी गई अर्जी पर ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed