{"_id":"5a0162194f1c1b79548bba8e","slug":"cop-beaten-lady-with-stick-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"1090 चौराहे पर सिपाही ने महिला को मारा डंडा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1090 चौराहे पर सिपाही ने महिला को मारा डंडा, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
घायल तनु गुप्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में 1090 चौराहे पर सोमवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक सिपाही ने भाई के साथ स्कूटी से जा रही यहियागंज निवासी फिजियोथेरेपिस्ट तनु गुप्ता को डंडा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक तनु गुप्ता अपने भाई तन्मय के साथ स्कूटी से गोमतीनगर के पत्रकारपुरम से घर लौट रही थीं।
1090 चौराहे पर बैरियर लगाकर चेकिंग करा रहे एक सिपाही ने डंडा दिखाकर स्कूटी रोकने का इशारा किया। ब्रेक लगाने से पहले सिपाही ने डंडे से हमला कर दिया। इससे तनु के हाथ में चोट आई और तनु स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ीं। उन्होंने अपने पति वकील सम्राट गुप्ता को कॉल किया। सम्राट वकीलों के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित वकीलों ने चौराहे पर हंगामा करने के साथ आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान आरोपी सिपाही भाग निकला। एसओ गौतम पल्ली अंबर सिंह ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे वकीलों को केस दर्ज कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सम्राट गुप्ता अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचे। अज्ञात सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करके तनु को सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
हालांकि एसओ अंबर सिंह ने सिपाही द्वारा महिला की पिटाई से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि 1090 चौराहा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। अफसरों का भी आवागमन था। ऐसे में सिपाही द्वारा महिला पर डंडे से हमला करना संभव नहीं है। तनु गुप्ता मौके पर मौजूद किसी भी सिपाही को पहचानने से इन्कार किया। केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।