फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cooperative Minister JP Singh said Now money  reaching 100% accounts through DBT

UP News: स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे सहकारिता मंत्री, बोले- DBT के जरिए शत प्रतिशत खातों में पहुंच रहा पैसा

Sun, 06 Jul 2025 01:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

सहकारिता विभाग के स्थापना दिवस समारोह में सहकारिता मंत्री जेपी सिंह राठौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज DBT के जरिए योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लोगों तक पहुंच रहा है। पहले ऐसा नहीं था। 

विज्ञापन
Cooperative Minister JP Singh said Now money  reaching 100% accounts through DBT
सहकारिता विभाग का स्थापना दिवस समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के चौथे स्थापना दिवस पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आईसीसीएमआरटी द्वारा ड्रोन दीदी को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। एम-पैक्स पर जन औषधि केंद्रों का लोकार्पण किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच एम-पैक्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता जेपी सिंह राठौर, और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण डॉ अरुण कुमार सक्सेना शामिल हुए। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  

विज्ञापन


इस मौके पर सहकारिता मंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि पहले जिनके पास योजना का लाभ पहुंचना चाहिए था, वह नहीं पहुंचता था। अब डीबीटी के जरिए शत प्रतिशत लोगों के खातों में पैसा पहुंचता है। जन औषधि केंद्र के जरिए किसानों को सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने अभियान चला रखा है। एम. पैक्स पर सभी गतिविधियां चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहले सिर्फ कृषि लोन और खाद देते थे। अब नई रणनीति से काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

नैनो यूरिया के क्षेत्र में इफको कर रहा मदद

उन्होंने कहा कि 7900 पैक्स में काम नहीं होता था। अब सब जगह हो रहा है। करीब दो साल में 30 लाख लोगों से 70 करोड़ रुपया इकठ्ठा किया गया है। यह सदस्यता अभियान से संभव हुआ है। आगामी पांच साल में अमूल चूल परिवर्तन होगा। नए-नए व्यवसाय जुड़ रहे हैं। नैनो यूरिया के क्षेत्र में इफको मदद कर रहा है। ड्रोन दीदी को प्रशिक्षण दिया गया है। वे न सिर्फ ड्रोन चला सकती हैं... बल्कि, उनकी मरम्मत भी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: CM योगी ने डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर किया नमन, दो साल मनाया जाएगा '125वीं जयंती स्मृति वर्ष'

ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए तैयार रहना होगा

वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि पिछले 40 साल में सहकारिता विभाग में सर्वाधिक काम चार साल में हुआ है। सहकारिता का मंत्र है 'सबके लिए एक'। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सहकारिता जरूरी है। 09 जुलाई को पौधरोपण दिवस है। नौतपा अब 30 तपा हो गया है। तापमान तेजी से बढ़ा है। हमें ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। यह पौधरोपण से ही संभव है। ठंड कम हो रही है। उसकी वजह कार्बन डाई ऑक्साइड का बढ़ना है। इसे रोकने के लिए पेड़ लगाना और उन्हें बचाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed