फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cooling increased in Tejas Express, passengers started shivering

Lucknow News: तेजस एक्सप्रेस में बढ़ा दी कूलिंग, यात्रियों की छूटी कंपकंपी

Mon, 23 Jun 2025 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cooling increased in Tejas Express, passengers started shivering
लखनऊ। पिछले दिनों ट्रेनों में कूलिंग सिस्टम के काम न करने से यात्रियों के पसीने छूटने के मामले सामने आ रहे थे, वहीं रविवार को देश की पहली काॅरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में चेयरकार बोगी की कूलिंग बढ़ा देने से यात्रियों की कंपकंपी छूट गई।
विज्ञापन

लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 82501 तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार बोगी सी-3 के यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई कि एसी कूलिंग बढ़ा देने से थोड़ी ही देर में सीटों पर बैठना मुहाल हो गया। शिकायत के बावजूद कूलिंग सामान्य नहीं की गई। वहीं, गोमती सहित कई ट्रेनें देरी की शिकार हुईं। कई में पानी व शौचालय का संकट बना रहा, जिससे यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-2 व एस-3 में पानी नहीं था। शिकायत करने के बाद भी समस्या दूर नहीं की गई। 12430 एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शौचालय गंदा था, जिसे साफ नहीं किया गया। गाड़ी संख्या 12583 डबलडेकर एक्सप्रेस की बोगी सी-8 में वॉशरूम चोक था। डीआरएम से इसकी शिकायत हुई। ऐसे ही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-3 का शौचालय बजबजाता रहा। चारबाग स्टेशन पर लखनऊ एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-14 में दरवाजे पर सामान लाद दिया गया, जिससे दरवाजा बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारबाग स्टेशन पर किफायती पानी से बदबू
चारबाग रेलवे स्टेशन पर पांच रुपये प्रति लीटर की दर में मिलने वाले पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। यात्री विनीत तिवारी ने शिकायत की कि पानी से बदबू आ रही है और इसे पीने पर गले में खराश हो रही है।
आउटर पर रोक दी ट्रेनें, पैसेंजर ताकते रहे ट्रैक
ट्रेनों की लेटलतीफी का यह आलम है कि गाड़ियां आउटर पर रोक दी जा रही हैं और यात्री ट्रैक ताकने को मजबूर हो रहे हैं। यात्री दुर्गेश सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 12184 प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट रविवार को एक घंटे तक आउटर पर खड़ी रही। यात्री राहुल कुमार ने शिकायत की कि 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आउटर पर दो घंटे खड़ी रखी गई। वहीं, 12420 गोमती एक्सप्रेस मानकनगर आउटर पर डेढ़ घंटे रोकी गई। इसके अलावा 07075 हैदराबाद गोरखपुर स्पेशल सात घंटे लेट, 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस एक घंटे, 12876 नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे लेट पहुंची।
रेलवे की गिट्टी से बना दी सड़क
मल्हौर रेलवे स्टेशन के पीछे ट्रैक पर बिछाने के लिए मंगाई गई गिट्टी का इस्तेमाल कॉलोनी की सड़क बनाने में करने की शिकायत की गई है। एडवोकेट अवधेश वर्मा ने सोशल मीडिया पर डीआरएम सुनील वर्मा से शिकायत की है कि स्टेशन के पीछे कैलाशपुरी कॉलोनी में रेलवे की गिट्टी से लोगों ने सड़क बनवा ली है। इसकी जांच होनी चाहिए।

15 का रेलनीर 20 रुपये में बिक रहा
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर बनी दुकानों पर रेलनीर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। यात्री प्रवीण सिंह ने आरपीएफ से शिकायत दर्ज कराई है कि जिस रेलनीर को प्लेटफॉर्मों पर बिकना चाहिए, वह बाहर बेचा जा रहा है। दाम भी इसके तय रेट से अधिक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed