फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   convenience instead of finishing the terrain, give the facility

सुविधा भूखंड खत्म करने की जगह सुविधाएं दीजिए, लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने दर्ज कराई आपत्ति

Fri, 19 Feb 2021 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
convenience instead of finishing the terrain, give the facility
अपार्टमेंटों में बनी दिक्कतों और सामुदायिक सुविधा भूखंड को खत्म कर वहां आवासीय भूखंड काटने के विरोध में लखनऊ जनकल्याण महासमिति के प्रतिनिधि बृहस्पतिवार को एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश से मिले। इस दौरान गोमतीनगर विस्तार के सुविधा भूखंड खत्म करने में मनमानी के अलावा कॉर्पस फंड जारी नहीं किए जाने की शिकायत भी की गई।
विज्ञापन

लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया कि वीसी से बातचीत अच्छी रही। उन्होंने अपार्टमेंटों के अलावा दूसरी समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया है। वीसी को बताया गया कि पहले भी गोमतीनगर विस्तार सेक्टर 1 के सुविधा भूखंड को खत्म करने की प्रक्रिया की गई। उस समय भी आपत्ति दर्ज कराई गई, लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई में ही नहीं बुलाया। शिकायत करने पर प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। अब फिर से इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। गोमतीनगर विस्तार के अलावा इसमें अंसल एपीआई टाउनशिप, कानपुर रोड योजना, कुर्सी रोड योजना, प्रियदर्शिनी योजना के अपार्टमेंटों की भी समस्याएं उठाई गईं। बैठक में प्रधान देवेश यादव ने विस्थापित कोटा के भूखंडों के अलावा आबादी के विकास कार्यों की उपेक्षा की बात भी वीसी के सामने रखी। उनका कहना है कि एलडीए को उनके यहां भी काम कराने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed