{"_id":"5f6c988a8ebc3edf74408b50","slug":"controversy-over-the-marksheet-of-avadh-university-congress-written-in-place-of-incomplete","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध यूनिवर्सिटी बीएससी की मार्कशीट पर हुआ विवाद, इनकंप्लीट की जगह लिखा था कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध यूनिवर्सिटी बीएससी की मार्कशीट पर हुआ विवाद, इनकंप्लीट की जगह लिखा था कांग्रेस
Thu, 24 Sep 2020 06:30 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 24 Sep 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की जिस मार्कशीट को लेकर जो विवाद हुआ वह दरअसल ट्रांसलेट करने की वजह से हुआ है। दरअसल छात्र रोहित शुक्ल ने रिजल्ट जारी होने पर ऑनलाइन मार्कशीट इंटरनेट से निकाली। फिजिक्स और योग के अंकों की जगह पर इनकंप्लीट के लिए आईएनसी लिखा था।
विज्ञापन
छात्र ने इसी अंक पत्र को हिंदी में ट्रांसलेट किया, तो उसमे आईएनसी यानी इनकंप्लीट के स्थान पर कांग्रेस लिख गया। रोहित शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस लिखा होने से वह परेशान हो गया और कॉलेज गया। वहां किसी ने सुनवाई नहीं की। इससे उसे लगा कि अंक के स्थान पर कांग्रेस लिख दिया गया है। इसके अलावा इनकंप्लीट लिखा होने पर भी उन्हें आपत्ति है। क्योंकि ऐसा क्यों लिखा गया है। बाद में जानकारी हुई कि हिंदी में ट्रांसलेट करने से यह दिक्कत हुई।
विज्ञापन
एलबीएस कॉलेज के मीडिया प्रभारी डा. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि अभी रिजल्ट कॉलेज नहीं आया है आने पर शिकायत का निराकरण होगा। वैसे अंक पत्र अंग्रेजी से हिंदी में गूगल से ट्रांसलेट करने से यह विवाद हुआ। विश्वविद्यालय स्तर से ऐसा नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय से अंक पत्र प्राप्त होने पर छात्र के ऑनलाइन अंक पत्र का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन