फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Controversy over KGMU Registrar's transfer subsides.

Lucknow News: केजीएमयू कुलसचिव के तबादले से थमा विवाद

Sun, 04 Oct 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Controversy over KGMU Registrar's transfer subsides.
लखनऊ। शासन की ओर से शनिवार को केजीएमयू कुलसचिव डॉ. अर्चना गहरवार का तबादला कर दिया गया। उन्हें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रावधिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। जबकि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की कुलसचिव रीना सिंह को केजीएमयू भेजा गया है। इसी के साथ कुलपति और कुलसचिव के बीच चला आ रहा विवाद भी खत्म हो गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के तबादले को लेकर कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद और कुलसचिव डॉ. अर्चना गहरवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुलसचिव ने कर्मचारियों के तबादले किए थे जिसे कुलपति ने निरस्त कर दिया था। इसके अलावा कुलसचिव के कई अन्य आदेशों को भी कुलपति ने नियम के खिलाफ बताते हुए निरस्त कर दिया था। इससे हुए मतभेद के कारण केजीएमयू का कामकाज प्रभावित हो रहा था। चयनित स्टाफ नर्स की तैनाती का मामला भी आगे नहीं बढ़ रहा था। नई नियुक्ति के बाद मामला आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed