फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   controversy on removing registrar of Rajeev Gandhi Aviation University.

विमानन विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार की तैनाती को लेकर विवाद, जितेंद्र हटाए गए गरिमा को पदभार

Thu, 09 Jan 2020 07:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
controversy on removing registrar of Rajeev Gandhi Aviation University.
raebareli - फोटो : अमर उजाला

अमेठी जिले के राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय फुरसतगंज में गुरुवार को रजिस्ट्रार की तैनाती को लेकर उठापटक हो गई। रजिस्ट्रार एंड फाइनेंस आफिसर (कुल सचिव एवं वित्त अधिकारी प्रभारी) जितेंद्र सिंह को जहां पद से मिनटों में हटा दिया गया, वहीं उनके स्थान पर गरिमा सिंह को तत्काल तैनाती दे दी गई। एसडीएम और सीओ तिलोई के साथ मिनिस्ट्री आफ सिविल एविएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी ने पहुंचकर कार्रवाई कराई। इससे विमानन परिसर में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) परिसर में राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय की स्थापना 2013 में फुरसतगंज अमेठी में की गई थी। भारत में विमानन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक और महत्वपूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय को लगभग दो सौ करोड़ की लागत से बनाया गया।
विज्ञापन


यह विश्वविद्यालय 2018 में बनकर तैयार हुआ। अब इसमें छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसका उदघाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से होना था, लेकिन किन्हींकारण वश लोकार्पण नहीं हो पाया था। बावजूद इसके इस विश्वविद्यालय में 24 छात्रों ने प्रवेश लिया। इसमें 11 छात्राएं तथा 13 छात्र शामिल हैं, जो संस्थान मे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक पहुंचकर अपना दफ्तर तत्काल खाली करने के लिए कहा
राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का माहौल गुरुवार को उस समय गरमा गया, जब ज्वाइंट सेक्रेट्री मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एवियशन अंबर दुबे एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी और सीओ राजकुमार सिंह, फुरसतगंज थाना प्रभारी राजीव सिंह के साथ विश्वविद्यालय पहुंच गए और रजिस्ट्रार जितेंद्र सिंह से अपना दफ्तर तत्काल खाली करने के लिए कहा।


बताया जा रहा है कि इसको लेकर अफसरों में कहासुनी भी हुई। पुलिस की मौजूदगी में पुराने रजिस्ट्रार को जबरिया हटाकर नए रजिस्टार के रूप में गरिमा सिंह को नियुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed