फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   controversial statement of sp leader

रेप पर ये क्या बोल गए अखिलेश के मंत्री

Sat, 26 Jul 2014 08:19 AM IST
शैलेष अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेष अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Jul 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
controversial statement of sp leader

समाजवादी पार्टी के मंत्रियों ने भी अपने मुखिया मुलायम सिंह की राह पकड़ ली है।

विज्ञापन


शुक्रवार को यहां क्वीन्स कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में सूबे के जन्तु उद्यान राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री एसपी यादव ने कहा कि यूपी से अधिक रेप की घटनाएं यूएस (अमेरिका) में होती है।


जबकि आंकड़ों की बात करें तो देश में सर्वाधिक क्राइम मध्य प्रदेश में होता है। यूपी में छोटी-छोटी चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है।

उन्होंने कहा कि मीडिया छोटी घटना को भी एक-एक हफ्ते तक उछालकर सरकार और प्रदेश की छवि खराब करती है। इससे बाहर के निवेशकों पर बुरा असर पड़ता है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने रेप की घटनाओं पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि ‘लड़के हैं गलती हो जाती है’।

अब उन्हीं की राह पर चलते हुए प्रभारी मंत्री ने विदेशों से यूपी की तुलना करनी शुरू कर दी है।

हालांकि कार्यक्रम स्थल से बाहर आते ही एसपी यादव ने मीडिया से मुखातिब होकर बात संभालते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि सूबे से अपराध को खत्म हो।
विज्ञापन


उन्होंने मोहनलालगंज दरिंदगी कांड को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed