{"_id":"642901af15900b4af3788e2d62489fc6","slug":"controversial-cartoon-on-watsapp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाट्सएप पर हर मैसेज फॉरवर्ड कर देते हैं तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाट्सएप पर हर मैसेज फॉरवर्ड कर देते हैं तो पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी वाट्सएप का हर मैसेज बिना सोचे-समझे फॉरवर्ड कर देते हैं तो सावधना रहें। ये मैसेज आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
बहराइच के बड़ीहाट निवासी एक व्यक्ति को वाट्सएप पर आपत्तिजनक कार्टून भेजने वाले लखनऊ निवासी चंद्रशेखर पर केस दर्ज किया गया है।
बड़ीहाट निवासी शफाक अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक कार्टून भेजा।
जांच में पता चला कि वह नंबर लखनऊ के अलीगंज निवासी चंद्रशेखर त्रिपाठी प्रयोग कर रहे हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने और आपत्तिजनक प्रदर्शन का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सीओ सिटी डीपी तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी चंद्रशेखर लखनऊ के अलीगंज में लोक सेवा आयोग कार्यालय के पीछे रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन