{"_id":"9fd20b53c03d5581e818d024d1b7cd59","slug":"contractual-lady-teachers-will-get-maternity-leave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संविदा महिला शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संविदा महिला शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Dec 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में मानदेय, नियत वेतन या फिर संविदा पर तैनात महिला शिक्षकों व कर्मचारियों को राजकीय महिला शिक्षकों की तरह ही प्रसूति अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही इन शिक्षकों को 14 दिन का आकस्मिक अवकाश देने का भी निर्णय किया गया है। मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
वेतन समिति (2008) ने 30 सितंबर 2011 को अपने पत्र में मानदेय, नियत वेतन एवं संविदा कर्मचारियों के संबंध में कई प्रकार की संस्तुतियां की हैं।
प्रसूति अवकाश दिया जाना भी इनमें से एक है। महिला शिक्षक व कर्मी काफी समय से इसकी मांग कर रही थीं। इसी को देखते हुए सरकार ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में शिक्षकों को 14 दिन का आकस्मिक अवकाश व महिला कर्मिचारियों को राजकीय महिला शिक्षकों की तरह प्रसूति अवकाश देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विशेष सचिव उच्च शिक्षा प्रमोद कुमार उपाध्याय ने निदेशक उच्च शिक्षा को इसके औपचारिक आदेश भेज दिए हैं।