{"_id":"69c5a3c81c8b50b182067c5c","slug":"contractor-running-car-market-in-parking-lot-fined-rs-10-lakh-lucknow-news-c-13-lko1096-1662707-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पार्किंग में कार बाजार चलाने वाले ठेकेदार पर 10 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पार्किंग में कार बाजार चलाने वाले ठेकेदार पर 10 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
लखनऊ। डीएम आवास के सामने सरोजनी नायडू भूमिगत पार्किंग में अवैध तरीके से कार बाजार चलाने वाले ठेकेदार पर नगर निगम ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उधर, हजरतगंज की मल्टीलेवल पार्किंग के मामले में अभी जुर्माने का आकलन ही चल रहा है।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ छापा मारा था। दोनों पार्किंग में अवैध तरीके से कार बाजार चलता मिला था। हजरतगंज में पांच मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग के जिन दो तलों पर कार बाजार चल रहा था, उन्हें सील भी कर दिया गया। कार बाजार वाले ने पार्किंग में ऑफिस भी बना रखा था। दोनों तलों पर 30 गाड़ियां खड़ी मिली थीं।
पार्किंग में 50 ऐसे गाड़ियां भी मिलीं, जिन पर फरवरी और मार्च का मासिक पास लगा था। ये पास ठेकेदार की ओर से ही जारी किए गए थे, जबकि उसका ठेका समाप्त हो गया था। महापौर ने अवैध कार बाजार चलाने वाले ठेकेदार पर जुर्माना लगाने और कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद भी मामले को दबाया जा रहा था। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद ठेकेदार फर्म पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि, नगर निगम के उन जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई है, जिनकी मिलीभगत से अवैध तरीके से कार बाजार चलाया जा रहा था।