फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contract to company for 108 ambulance service operation, state divided into 2 clusters

108 एबुंलेंस संचालन के लिए कंपनी से अनुबंध, पहली बार प्रदेश को क्लस्टरों में बांटा गया

Wed, 24 Apr 2019 07:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 24 Apr 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
contract to company for 108 ambulance service operation, state divided into 2 clusters
108 एंबुलेंस - फोटो : amar ujala
108 एंबुलेंस सेवा के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग और सेवा प्रदाता कंपनी के बीच अनुबंध हो गया है। अनुबंधित कंपनी जीवीके ईएमआर को प्रदेश कें पूर्वी व पश्चिमी क्लस्टर दोनों में एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


इस बार 108 के बेड़े से पुरानी एंबुलेंस को हटाकर नई एंबुलेंस चलाने और संख्या बढ़ाकर 2200 करने का फैसला किया गया है। फिलहाल 108 सेवा में 1488 और 102 सेवा की 2200 और 105 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस का संचालन हो रहा है। 
विज्ञापन

पहली बार प्रदेश को दो क्लस्टर में बांटकर एंबुलेंस संचालन का फैसला किया गया है। सभी मानक पूरे करने पर जीवीके को 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इस बार नए कॉल सेंटर से लेकर संचालन के तरीके में भी बदलाव किया गया है। 

रिस्पांस सेंटर पर कॉल रिसीव करने और एंबुलेंस को भेजने के लिए जरूरी उपकरणों व मानव संसाधन में आनुपातिक वृद्धि का फैसला किया गया है। सेवा प्रदाता से कॉल का जवाब न देने पर पांच हजार का जुर्माना भी वसूला जाएगा। 

गौरतलब है कि जीवीके पहले से ही प्रदेश में 108, 102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का संचालन कर रही है। नए टेंडर में भी उसने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed