फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contract killar shooted jwellar

भाड़े के शूटरों ने मारी थी सराफा कारोबारी को गोली

Fri, 18 Jun 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
contract killar shooted jwellar
लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके में सरवननगर निवासी सराफा कारोबारी नरेंद्र कुमार यादव पर भाड़े के शूटरों ने गोली चलाई थी। पुलिस इस मामले में प्रॉपर्टी व पुरानी रंजिश के बिंदु पर पड़ताल कर रही है। पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगा है, उससे साफ है कि गोली चलाने वाले शूटर ही थे। लेकिन यह शूटर पुराने नहीं थे, नौसिखिए थे। दोनों बदमाश सीधे अंदर दाखिल हुए और बिना कुछ बातचीत किए ही नरेंद्र पर गोली चला दी। इससे साफ है कि उनका टारगेट तय था। पुलिस की माने तो नरेंद्र ही इस हमले की असली वजह बता सकते हैं। पुलिस उनकी हालत में सुधार का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

सरवननगर निवासी नरेंद्र कुमार यादव की घर के नीचले हिस्से में एसएस ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार शाम को नरेंद्र अपनी पत्नी विनोद कुमारी के साथ दुकान केअंदर बैठे थे। शाम करीब 4.30 बजे बाइक सवार दो बदमाश दुकान में दाखिल हुए। दोनों के हाथ में पिस्तौल थी। बदमाशों ने बिना कुछ बातचीत किए नरेंद्र पर ताबड़तोड़ कई गोलियां बरसा दीं। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत खराब है। वारदात के बाद देर रात को नरेंद्र की बेटी शिखा ने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लूट का नहीं था इरादा
एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, बदमाशों का लूट का कोई इरादा नहीं था। यह हमला पुरानी रंजिश या प्रॉपर्टी से संबंधित किसी विवाद के कारण हुआ है। नरेंद्र प्रॉपर्टी का भी कारोबार करते हैं। पुलिस इन्हीं बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पुलिस केहाथ कुछ स्थानों केसीसीटीवी फुटेज लगे हैं। जिनमें यह बदमाशों की तस्वीर मिली है। बदमाशों के हुलिये से साफ लग रहा है कि वह शूटर हैं। उनका इरादा लूट का नहीं था। वह नरेंद्र को मारने आये थे। हालांकि वहीं परिवारीजन पुरानी रंजिश की बात से साफ इनकार कर रहे है। परिवारीजन वारदात के पीछे लूट की मंशा जाहिर कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, अगर लूट का इरादा होता तो बदमाश लूटपाट जरूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा दर्जन हिरासत में, पूछताछ जारी
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। एक टीम बृहस्पतिवार को रायबरेली के बदमाशों की तलाश में जुटी रही। पुलिस वारदात स्थल से लेकर मुख्य मार्ग तक के बीच का सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दूसरे दिन भी तलाशती रही। वहीं नरेंद्र से संबंधित पुराने विवादों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। नरेंद्र के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली गई है। पुलिस को संदेह है कि बदमाशों ने नरेंद्र पर कई दिनों तक निगरानी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया है। एडीसीपी के मुताबिक नरेंद्र कुमार यादव की गांव में कुछ लोगों से रंजिश है। वहीं प्रॉपर्टी का विवाद भी सामने आया है। पुलिस इन पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed