{"_id":"654390992df57cee1e0cedab","slug":"contract-employees-of-transport-department-will-get-family-pass-to-travel-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों को भी अब पारिवारिक यात्रा पर दिया जाएगा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों को भी अब पारिवारिक यात्रा पर दिया जाएगा पास
Thu, 02 Nov 2023 05:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Nov 2023 05:35 PM IST
सार
यूपी के परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों को एक वर्ष में पांच पारिवारिक यात्रा के लिए पास दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने वाली योगी सरकार रोडवेज बसों में अब परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों को भी पारिवारिक यात्रा के लिए पास की सुविधा उपलब्ध कराएगी। योगी सरकार का मानना है कि परिवहन निगम व इसके कर्मचारी संकट के साथी हैं, इसलिए इन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात कार्मिकों व संविदा पर कार्यरत निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। योगी सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी दौड़ गई। 18 अक्तको परिवहन निगम के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। जिसका पत्र जारी कर इसे संस्तुति दे दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, राजभर और दारा सिंह टीम योगी में हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश का एलान-गठबंधन होने पर भी यूपी की 65 सीटों पर लड़ेगी सपा, बाकी सीटें सहयोगियों के लिए
एक वर्ष में पांच पारिवारिक यात्रा पास का मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (विविध) मनोज कुमार के मुताबिक परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को एक वर्ष में पांच बार पारिवारिक यात्रा पास का लाभ मिलेगा। इसमें दो निःशुल्क पारिवारिक यात्रा पास व तीन पीटीओ (प्रिविलेज टिकट ऑर्डर) पारिवारिक यात्रा पास की सुविधा दिए जाने का निर्देश प्रदान किया गया है। उप्र परिवहन निगम में सीधे अनुबंध के आधार पर कार्यरत चालकों-परिचालकों व कार्यशाला में सीधे निगम से आबद्ध कार्यरत कार्मिकों को नियमित कार्मिकों की भांति यह सुविधा मिलेगी।
निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया था निर्णय
18 अक्तूबर को उप्र परिवहन निगम की बैठक में प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की 246वीं बैठक में यह प्रस्ताव लिया गया था। जिसे अब संस्तुति देते हुए इसका पत्र भी जारी कर दिया गया है। निदेशक मंडल ने अब इस निर्णय के आधार पर संविदा कर्मचारियों को यह सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। अब समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों-सेवा प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (डिपो) को पत्र भेजकर इस व्यवस्था को लागू करने को कहा गया है।