फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Continuous whistling in the ears is a brain problem

Lucknow News: मस्तिष्क की समस्या है कान में लगातार सीटी बजना

Tue, 16 Sep 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Continuous whistling in the ears is a brain problem
प्रो. अमित केशरी।
लखनऊ। अगर आपको कान में लगातार सीटी सुनाई देती है तो यह सुनने की नहीं, बल्कि दिमागी समस्या है। उम्र के अनुसार इस बीमारी के असर भी अलग-अलग हैं। इसलिए बीमारी का इलाज भी उम्र के अनुसार करना चाहिए। संजय गांधी पीजीआई और सेंटर फॉर बायोमेडिकल रिसर्च (सीबीएमआर)के अध्ययन में ये निष्कर्ष सामने आए हैं।
विज्ञापन

यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय पत्रिका हियरिंग रिसर्च में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में 120 प्रतिभागी शामिल किए गए। इनमें 60 स्वस्थ और 60 लगातार कान में सीटी बजने वाली आवाज (टिन्निटस) के मरीज थे। मैग्नेटिक फंक्शनल रेजोनेंस इमेजिंग (एफएमआरआई) और डिफ्यूजन टेंसर इमेजिंग (डीटीआई) तकनीकों की मदद से इनकी मस्तिष्क की गतिविधियों का अध्ययन किया गया।
विज्ञापन

इसमें पाया गया कि टिन्निटस अलग-अलग उम्र में मस्तिष्क पर अलग असर डालता है। इसलिए उपचार की विधियां बदलने की जरूरत है। यह शोध एसजीपीजीआई के हेड एंड नेक विभाग के प्रमुख प्रो. अमित केशरी और सीबीएमआर के डॉ. उत्तम कुमार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
युवाओं में ध्यान और नियंत्रण वाले हिस्से कमजोर
प्रो. अमित केशरी और सीबीएमआर के डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि अध्ययन में पाया गया कि टिन्निटस पीड़ित युवाओं (19–35 वर्ष) में सामान्य के मुकाबले श्रवण और भावनात्मक क्षेत्र अधिक सक्रिय पाए गए। वहीं, ध्यान और नियंत्रण वाले हिस्से कमजोर रहे। इस वजह से उन्हें कान में लगातार आने वाली आवाज ज्यादा परेशान करती है और मानसिक तनाव बढ़ता है।

-----

बुजुर्गों में स्मृति और ध्यान की समस्या
डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि अध्ययन में देखा गया कि बीमारी वाले वर्ग (45–65 वर्ष) में स्मृति और ध्यान क्षमता घटने से थकान और एकाग्रता की समस्या अधिक रही। हालांकि, उनके मस्तिष्क ने अतिरिक्त हिस्सों को सक्रिय कर आवाज सुनने की समस्या की भरपाई करने की कोशिश की।

प्रो. अमित केशरी।

प्रो. अमित केशरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed