फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   continuous death of pigs

जानिए लखनऊ में कहां हो रही सुअरों की मौत, इलाके में दहशत

Mon, 18 Jul 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
continuous death of pigs
फैजुल्लागंज इलाके में अज्ञात बीमारी से सुअरों की मौत का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। अलग-अलग जगहों पर 13 मृत सुअर पड़े मिले। लोगों ने इसकी जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दी, जिसके बाद उन्हें गड्ढे में दबा दिया गया। नगर निगम के अधिकारी खुद रविवार को करीब 11 सुअरों की मौत की बात मान रहे हैं। वहीं लगातार हो रही सुअरों की मौत के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश शर्मा ने बताया कि इलाके में अब तक 26 सुअर मरने की सूचना मिली है। जबकि इलाके के लोग अब तक कुल 110 सुअरों की मौत की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

लोग दहशत की वजह से अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अफसर मृत सुअरों की मौत के आंकड़ों में हेराफेरी करके मामले को दबाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की सेहत का हाल ले रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि अभी तक लोगों में किसी तरह की बीमारी के लक्षण सामने नहीं आए हैं। टीमों ने करीब 200 घरों में जाकर सर्वे किया है। इस दौरान कोई भी मरीज सर्दी-जुखाम बुखार के नहीं मिले। सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया कि इलाके में लगातार नजर बनाए हैं। मेडिकल मोबाइल यूनिट भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed