फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contact tracing should be done of people coming from new strain country of Corona says Yogi Adityanath.

कोरोना के नए स्ट्रेन वाले देशों से आने वाले यात्रियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 22 Dec 2020 07:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Dec 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Contact tracing should be done of people coming from new strain country of Corona says Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) में आने पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन देशों में वायरस का नया स्वरूप सामने आया है, वहां से पिछले 15 दिनों में प्रदेश में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और क्वारंटीन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को लोकभवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि विदेश से आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हर हाल में हो। कोरोना के नए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए विगत 15 दिनों के दौरान प्रदेश में विदेश से आए लोगों की जांच की जाए। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी पक्का किया जाए कि निजी प्रयोगशालाओं में एक व्यक्ति की आरटीपीसीआर की जांच के 700 रुपये से अधिक न लिए जा सकें। अगर व्यक्ति का नमूना घर से लिया जाता है तो 900 रुपये जांच शुल्क लिया जाए। सीएम ने प्रदेश में कोविड-19 की 95.68 प्रतिशत रिकवरी दर पर संतोष जताया। प्रदेश सरकार लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरण और ऑक्सीजन की उपलब्धता लगातार बनी रहे। ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसके माध्यम से ऑनलाइन स्वास्थ्य संबंधी सलाह ले सकें।

प्रदेश में ई-संजीवनी एप का उपयोग करने वालों की संख्या अब तक तीन लाख से अधिक हो गई है। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी समेत सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed