फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Consumption of oxygen cylinder remains same even after less patient in Balrampur hospital

बलरामपुर अस्पताल में कम मरीज होने के बाद भी पहले की तरह सिलेंडर की खपत जारी, कर्मचारी ने दिया ये तर्क

Tue, 29 Sep 2020 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो हिमांशु अवस्थी, अमर उजाला, लखनऊ
हिमांशु अवस्थी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Consumption of oxygen cylinder remains same even after less patient  in Balrampur hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलरामपुर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों की खपत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोरोना काल में सीमित मरीज होने के बाद भी यहां ऑक्सीजन सिलेंडरों की खपत लॉकडाउन से पहले की तरह हो रही है। फिलहाल 150 से 200 मरीजों पर जितने सिलेंडर खपाए जा रहे हैं, लॉकडाउन से पहले 750 मरीजों पर इतने ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत पड़ती थी। जबकि अन्य नॉन कोविड अस्पतालों में सिलेंडर की खपत महज पंद्रह से बीस ही है।

विज्ञापन


बलरामपुर 776 बेड क्षमता का अस्पताल है। सोमवार को अस्पताल में 226 मरीज भर्ती थे। इनमें से सिर्फ दस फीसदी मरीजों को ऑक्सीजन स्पोर्ट की जरूरत होती है। लॉकडाउन से पहले अस्पताल में भर्ती करीब 750 मरीजों पर रोजाना 100 से 120 सिलेंडरों की खपत होती थी। अभी भी अफसर रोज करीब 85 से 90 जंबो सिलेंडरों की खपत का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

सिविल अस्पताल में रोजाना 15 से 20 सिलेंडरों की जरूरत

सिविल अस्पताल 400 बेड का अस्पताल है। यह नॉन कोविड अस्पताल है। फिलहाल यहां 170 के करीब मरीज भर्ती हैं। यहां पर औसतन 15 से 20 सिलेंडर की जरूरत हर रोज रहती है। दस फीसदी रोगियों को ही ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। अफसरों का कहना है कि लॉकडाउन के वक्त खपत और भी कम थी।

उधर, रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल में 30 से अधिक मरीज भर्ती हैं। यहां पर रोजाना महज चार से पांच सिलेंडर की खपत है। अस्पताल सीएमएस डॉ. अनिल कुमार आर्या के मुताबिक, मरीज कम होने से खपत भी कम हो रही है। लोकबंधु जब तक नॉन कोविड अस्पताल था यहां औसतन आठ से दस सिलेंडर 24 घंटे में लगते थे। कोविड अस्पताल बनने बाद खपत 100 तक पहुंची है।

सिलेंडर में गैस कम होने का तर्क

अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि कंपनी के जरिए जो ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे जा रहे हैं, उसमें घटतौली हो रही है। जांच में हर सिलेंडर में आठ से दस लीटर गैस कम आ रही है। कर्मचारियों ने जिम्मेदारों को भी अवगत कराया, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत इतनी अधिक होने के बारे में अभी जानकारी नहीं है। ऐसा कुछ होगा  तो मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. डीएस नेगी, स्वास्थ्य महानिदेशक

अस्पताल में मरीजों की तादाद अभी सीमित है। ऑक्सीजन सिलेंडर की इतनी अधिक खपत के बारे में मुझे जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. आरके गुप्ता, सीएमएस, बलरामपुर अस्पताल

अस्पताल में मरीजों की तादाद अभी सीमित है। ऑक्सीजन सिलेंडर की इतनी अधिक खपत के बारे में मुझे जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. आरके गुप्ता, सीएमएस, बलरामपुर अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed