फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Construction work being done without map stopped

Lucknow News: बिना नक्शे के हो रहे निर्माण कार्य को रोका

Sun, 03 Mar 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Construction work being done without map stopped
रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) से बिना नक्शा पास कराए शहर के कस्बा गिर्दनेवाह में शुरू कराए गए अवैध निर्माण को रोकवा दिया गया है। शिकायत पर आरडीए के अवर अभियंता आनंद अस्थाना ने मौके पर काम रोकवाने के साथ ही नक्शा पास कराने के बाद निर्माण के निर्देश दिए। निर्माण कराने वालों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


शहर के तोपखान किलाबाजार निवासी मो. शकील, मो. शमीम आदि ने शनिवार को आरडीए के अधिशासी अभियंता को शिकायतीपत्र देकर बिना नक्शा पास कराए पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करके अवैध निर्माण का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जहानाबाद चौकी के पास भी बिना नक्शा पास कराए मनमाने तरीके से निर्माण की शिकायत भी की गई है। आरडीए के अधिशासी अभियंता एम. अहमद ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अवर अभियंता को मौके पर भेजकर काम बंद करा दिया गया है। निर्माण कार्य दोबारा करने पर सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed