फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable Recruitment Examination: Constable Recruitment Written Examination will be held at 1174 centers in 6

सिपाही भर्ती परीक्षा: 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर होगी लिखित परीक्षा, लखनऊ में सर्वाधिक 81 केंद्र

Wed, 07 Aug 2024 06:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 07 Aug 2024 06:56 AM IST
सार

Constable Recruitment Examination:  यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा आगामी 23, 24,25, 30 व 31 अगस्त को रोजाना दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Constable Recruitment Examination: Constable Recruitment Written Examination will be held at 1174 centers in 6
UP Constable Recruitment Exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 67 जिलों के 1174 केंद्रों में होगा। पहले परीक्षा केंद्रों की संख्या 1161 निर्धारित की गयी थी, जिसमें 13 केंद्रों का इजाफा किया गया है। सर्वाधिक 81 परीक्षा केंद्र लखनऊ में बनाए गए हैं। दूसरे स्थान पर वाराणसी है, जहां पर 80 केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि परीक्षा आगामी 23, 24,25, 30 व 31 अगस्त को रोजाना दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बड़े शहरों में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भर्ती बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां कर रहा है। बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता को भंग करने वाले अराजक तत्वों की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी satarkta.policeboard@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर 9454457951भी जारी किया है। 
विज्ञापन


इस पर परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोई भी जानकारी जैसे पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल, सॉल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि की जानकारी दी जा सकती है। वहीं परीक्षा पत्रों की सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय प्रशासन के जिम्मे रहेगा। सभी परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन से 10 किमी की परिधि में बनाए गए हैं, जहां पर सीसीटीवी आदि की सुविधा को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed