फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable Recruitment: Character verification and health test started, know the schedule of general training a

सिपाही भर्ती: चरित्र सत्यापन-स्वास्थ्य परीक्षण शुरू, जानिए सामान्य प्रशिक्षण और 9 महीने की ट्रेनिंग का शेड्यूल

Wed, 23 Apr 2025 05:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Apr 2025 05:13 AM IST
सार

Constable Recruitment: यूपी सिपाही भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। 21 जुलाई से नौ महीने की ट्रेनिंग शुरू होगी। 

विज्ञापन
Constable Recruitment: Character verification and health test started, know the schedule of general training a
सिपाही भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। सभी जिलों में अभ्यर्थियों ने अपने चरित्र प्रमाण पत्र जमा कराने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी करने के बाद अब जिलों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब एक माह तक होने वाली इस कवायद के बाद चयनित रिक्रूट्स को जेसीटी के लिए भेजा जाएगा। राजधानी में पुलिस लाइंस में 40 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से दो को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मंडलीय चिकित्सा बोर्ड रेफर किया गया है।

विज्ञापन

17 जून से होगा सामान्य प्रशिक्षण

आईजी स्थापना द्वारा सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के कप्तानों को भेजे पत्र के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण और चरित्र सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद 17 जून से जिलों में चयनित अभ्यर्थियों का सामान्य प्रशिक्षण कराया जाएगा, जिसमें उन्हें पुलिस के कामकाज आदि के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के ठहरने आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है। 

 

यूपी: पुलिस में बंपर भर्ती, दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 28,138 पदों के लिए इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई से भेजे जाएंगे केंद्रों में

इसके बाद 21 जुलाई से सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा जाएगा, जहां 9 माह तक उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशिक्षण केंद्रों की क्षमता को ढाई गुना बढ़ाया जा चुका है, जिससे वर्तमान में प्रदेश में 60,600 सिपाहियों को एकसाथ प्रशिक्षण दिया जा सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed