फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable died after being shot who posted at PAC ammunition depot in Sitapur SIT will investigate

UP News: आयुध भंडार में तैनात पीएसी सिपाही की गोली लगने से मौत, तीन राउंड हुई फायरिंग... कान में लगे थे ईयर बड

Sat, 16 Aug 2025 12:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 12:51 PM IST
सार

सीतापुर में पीएसी के आयुध भंडार में तैनात सिपाही की गोली लगने मौत हो गई। दो माह पहले उसकी तैनाती हुई थी। घटना के समय कान में ईयर बड लगे थे। मामले की जांच एसआईटी करेगी। 

विज्ञापन
constable died after being shot who posted at PAC ammunition depot in Sitapur SIT will investigate
जिला अस्पताल पहुंचे एसपी अंकुर अग्रवाल व 11वीं बटालियन पीएसी कमांडेंट रवि कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शनिवार को पीएसी के केंद्रीय आयुध भंडार में तैनात सिपाही हिमांशु कुमार (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। वह आयुध भंडार के वॉच टावर पर तैनात थे, जो करीब 20 फीट ऊंचा है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही अधिकारी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी।  प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। जानकारी पर एसपी अंकुर अग्रवाल और 11वीं बटालियन पीएसी कमांडेंट रवि कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। 

विज्ञापन

दो माह पहले हुई थी उनकी तैनाती

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सुबह हिमांशु को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर स्थानीय पुलिस, केंद्रीय आयुध भंडार पहुंची। जांच में पता चला कि अमरोहा के ईश्वरदेव गांव निवासी हिमांशु (26) 24 बटालियन, मुरादाबाद में तैनात हैं। 2021 बैच में इनका चयन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयुध भंडार में दो माह पहले उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। इंसास रायफल से गोली लगने के कारण उनकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। घटना का कारण जानने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी बनाई जा रही है। 

कान में लगे थे ईयर बड

उन्होंने बताया कि घटना के समय हिमांशु के कान में ईयर बड लगे मिले हैं। यह आखिरी बार किससे फोन पर बात कर रहे थे, इसकी भी जांच होगी। सूत्रों के अनुसार तीन राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि एसपी ने बताया कि परिसर में किसी भी प्रकार के जबरन घुसने के प्रयास का मामला सामने नहीं आया है। एसआईटी जांच में सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed