फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Conspiracy to grab land with fake documents

Lucknow News: फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने की साजिश

Fri, 30 Jan 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to grab land with fake documents
मोहनलालगंज। कूटरचित पारिवारिक नकल के सहारे कुछ लोगों ने ग्रामीण की जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची थी। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर न्यायिक तहसीलदार से एकपक्षीय आदेश पारित करा लिया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शिवकुमार निवासी सहायखेड़ा, मौरावां, उन्नाव के अनुसार, बिरसिंहपुर निगोंहा में भूमि से संबंधित वाद उच्च न्यायालय में लंबित है, जहां 24 अप्रैल 2018 से स्थगन आदेश पारित हुआ। आरोप है कि राजाराम की मृत्यु के बाद नेवलखेड़ा की दुलारा ने कूटरचित पारिवारिक रजिस्टर नकल तैयार कराया और इसके आधार पर 19 अक्तूबर 2023 को तहसीलदार न्यायिक, मोहनलालगंज से एकपक्षीय आदेश पारित करा लिया। इस आदेश को चुनौती दी गई तो जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। खंड विकास अधिकारी मोहनलालगंज के निर्देश पर तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी की जांच आख्या में स्पष्ट किया गया कि पारिवारिक नकल में किए गए हस्ताक्षर मेल नहीं खाते और उसमें मकान संख्या तक दर्ज नहीं है। इसके अलावा नगर पंचायत मोहनलालगंज ने भी वर्ष 2023 में पारिवारिक रजिस्टर जारी करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुलारा के अलावा दशरथ, लवकुश, आकाश व विकास के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed