Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Consider issuing RFID passes for lawyers' vehicles: High Court

वकीलों की गाड़ियों के लिए आरएफआईडी पास जारी करने पर करें विचार : हाईकोर्ट

Sat, 04 Apr 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Consider issuing RFID passes for lawyers' vehicles: High Court
हाईकोर्ट।
लखनऊ। हाईकोर्ट ने उच्च न्यायालय परिसर की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की खातिर वकीलों के वाहनों के प्रवेश के लिए आरएफआईडी (रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) पास जारी करने पर विचार करने का आदेश दिया है। साथ ही, साइकिल से आने वाले अधिवक्ताओं और मुंशियों के लिए भी समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता गिरधारी लाल यादव द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया।
विज्ञापन


याचिका में हाईकोर्ट परिसर के बेसमेंट पार्किंग में स्लॉट निर्धारण, एक से अधिक वाहन पास जारी करने की जांच और सीसीटीवी कैमरों के संचालन जैसे मुद्दे उठाए गए थे। याची का कहना था कि परिसर में पहले से पर्याप्त पार्किंग सुविधा है, जिसे प्रशासनिक समिति नियंत्रित करता है, लेकिन व्यवस्था को और बेहतर करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान याची ने एक अतिरिक्त प्रार्थना पत्र देकर गेट नंबर 4 पर आरएफआईडी प्रणाली लागू करने की मांग की। इस पर हाईकोर्ट प्रशासन ने बताया कि गेट नंबर 3 पर यह प्रणाली पहले से सफलतापूर्वक संचालित है और इसे गेट नंबर 4 व 5 पर भी बिना अतिरिक्त लागत के लागू किया जा सकता है।

प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि वाहनों के पास की क्लोनिंग के प्रयास सामने आ चुके हैं, जिससे जालसाजी की आशंका बनी रहती है। ऐसे में आरएफआईडी प्रणाली इस तरह की धोखाधड़ी रोकने और सुरक्षा बढ़ाने में प्रभावी साबित हो सकती है। कोर्ट ने भी इस तकनीक को उपयोगी मानते हुए सभी आवश्यक गेटों पर इसे लागू करने के संबंध में शीघ्र निर्णय लेने के निर्देश दिए।




सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ अधिवक्ता और मुंशी साइकिल से आते हैं, लेकिन उनके लिए परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इस पर खंडपीठ ने प्रशासन से इस विषय में भी उचित निर्णय लेने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed