फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Connections were distributed from house to house by pulling wires on bamboo poles

Lucknow News: बांस-बल्ली पर तार खींचकर घर-घर बांट दिए कनेक्शन

Mon, 02 Dec 2024 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Connections were distributed from house to house by pulling wires on bamboo poles
बांस-बल्ली के सहारे दिए गए कनेक्शन।

विज्ञापन



लखनऊ। पॉवर कॉर्पाेेरेशन की लाख कोशिश के बाद भी बांस-बल्ली पर करंट दौड़ाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। प्रॉपर्टी डीलरों की ओर से अनियोजित तरीके से विकसित किए इलाकों में मनमाने तरीके से बांस-बल्ली के जरिये कनेक्शन देना का खेल जानकीपुरम विस्तार में खूब हुआ है। कॉलोनीवासियों को कटे तारों से दौड़ रहे करंट से किसी भी दिन बड़ा हादसा होने का अंदेशा है।

रितुराज रस्तोगी, अजीज अहमद, शुभम अग्रवाल, अजय शर्मा, अंशुल मिश्रा के मुताबिक जानकीपुरम विस्तार स्थित पावर हाउस से महज 100-100 एवं 200-200 मीटरों की दूरी पर न्यू फेन्ड्स कालोनी, सैदपुर जागीर सहित आसपास के नवविकसित इलाकों में जो घर बने उनमें नियोजित नेटवर्क के बजाय बांस-बल्लियों पर तारों के जरिये करंट को दौड़ाकर बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन




इनके कटे तारों से बारिश के समय करंट उतरने एवं स्पार्किंग की घटनाएं होना आम है। निवासियों के मुताबिक तारों को बेतरकीब दौड़ा गया। इससे रास्ते में जाल बन गया है। बांस-बल्लियो पर नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाई जा सकती हैं। इस कारण आसपास के क्षेत्र में अंधेरा रहता है। उपखंड अधिकारी से समस्या बताने के लिए सीयूजी नंबर पर काल करते तो कोई रिस्पांस नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नागरिक सुविधा दिवस में हो चुकी शिकायत



बांस-बल्ली पर चल रही बिजली सप्लाई को लेकर एलडीए में आयोजित होने वाले नागरिक सुविधा दिवस में पहले कई बार शिकायत कर चुके। मंडलायुक्त ने इन समस्याओं के समाधान के लिए बिजली विभाग को निर्देश भी दिए मगर समस्या जस की तस बनी है।


- विनय कृष्ण पाण्डेय, महासचिव जानकीपुरम विस्तार सयुंक्त कल्याण महासमिति



किस जेई ने दिए बांस-बल्ली पर कनेक्शन, कराएंगे जांच



जानकीपुरम विस्तार कॉलोनी में किस जेई ने बांस-बल्ली पर बिजली कनेक्शन बांटे उसकी जांच कराई जाएगी। दोषी जेई की पहचान के बाद उसके खिलाफ उच्च अफसरों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। फिलहाल मेरे कार्यकाल में एक भी बांस-बल्ली पर कनेक्शन नहीं दिया गया।

अक्षय सिंह, अधिशासी अभियंता रहीमनगर खंड लेसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed