फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congressmen took a dip in Saryu, saw Ram Lalla

Lucknow News: कांग्रेसियों ने सरयू में लगाई डुबकी, किए रामलला के दर्शन

Tue, 16 Jan 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took a dip in Saryu, saw Ram Lalla
अयोध्या। राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मकर संक्रांति पर सोमवार को रामलला के दरबार में मत्था टेका। सुखद अनुभूति का अहसास बताया। विश्व मेंं शांति का आशीर्वाद मांगा। नेताओं ने राम लला के पुजारी सत्येंद्र दास से मुलाकात की।
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, विधायक अनुराधा मिश्रा, नीरज शर्मा, दीपक गुर्जर, सचिव सत्य नारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार, मनोज गौतम, प्रदेश सचिव सच्चिदानंद, दिनेश सिंह यहां पहुंचे थे। कई नेता चार्टर्ड प्लेन और कुछ सड़क मार्ग से आए। एयरपोर्ट पर महानगर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. करन त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत हुआ। सभी सीधे सरयू तट पहुंचे और स्नान किया। इसके बाद हनुमान जी और राम लला के दर्शन किए।
विज्ञापन

उनके साथ महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, राजेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कृष्ण गौतम, चेत नरायन सिंह, प्रवीण श्रीवास्तन, गौतम कृष्ण रानू आदि थे। इसके पूर्व रानी मऊ में दयानंद शुक्ला, पॉलिटेक्निक के पास महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनू राय ने स्वागत किया। शहर की सीमा पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से अपने नेताओं का स्वागत किया। हनुमानगढ़ी के महंत बाबा मणिराम दास ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नफरत की राजनीति कर रहा सत्ताधारी दल-पांडेय

राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि सत्ताधारी दल नफरत की राजनीति कर रहा है। राहुल गांधी मोहब्बत का पैगाम लेकर मणिपुर से मुंबई तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।

मंदिर में आमंत्रण को कोई प्रावधान नहीं: प्रदेश अध्यक्ष

मंदिर के उद्घाटन के आमंत्रण को ठुकराने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा किसी भी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर आमंत्रण का कोई भी प्रावधान नहीं है। किसी को भी मंदिर में आमंत्रित नहीं किया जाता। व्यक्ति स्वत: आस्था के साथ आता है। शीघ्र ही सोनिया गांधी जी मंदिर में दर्शन के लिए आएंगी।

उनके प्रतिनिधिमंडल के रूप में ही उनका पैगाम लेकर अयोध्या की इस पावन धरती पर आए हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राम लला से देश के साथ पूरे विश्व के कल्याण का आशीर्वाद मांगा। राम सबके हैं। सबमें हैं। बोले यहां राजनीति की गुंजाइश नहीं है। राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed