{"_id":"5fe36b0c8ebc3e3b8f7caf17","slug":"congressmen-clapped-at-bjp-mps-mlas-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के सांसदों-विधायकों के आवास पर कांग्रेसियों ने बजाई ताली-थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के सांसदों-विधायकों के आवास पर कांग्रेसियों ने बजाई ताली-थाली
Wed, 23 Dec 2020 09:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Dec 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेशभर में ‘ताली-थाली बजाओ और सरकार जगाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने आवास बहुखंडी विधायक निवास पर ताली-थाली बजाकर विरोध जताया। लल्लू समेत कई नेताओं को पुलिस ने आवास से बाहर निकलने से रोका। हालांकि, कुछ देर बाद लल्लू को उनके आवास से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाने दिया गया। कांग्रेसियों ने सभी जिलों में भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवासों व कार्यालयों पर ताली-थाली बजाकर आंदोलन किया।
लल्लू ने कहा कि सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि आंदोलनरत किसान कितनी मुसीबत में हैं। अब तक 28 किसानों की दुखद मौत हो चुकी है। इसके बाद भी भाजपा की सरकार जाग ही नहीं रही है। भाजपा खुद तो अपनी रैली कर रही है और प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ता जब सांकेतिक रूप से कोई समर्थन व्यक्त करना चाहते हैं, तो या तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है या उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है। कांग्रेसी किसानों की मांगें पूरी होने तक सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।