फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congressmen boil over Manipur incident, PM's effigy burnt

Lucknow News: मणिपुर घटना से कांग्रेसियों में उबाल, पीएम का पुतला फूंका

Thu, 20 Jul 2023 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congressmen boil over Manipur incident, PM's effigy burnt
रायबरेली। मणिपुर में हुई हिंसा के विरोध कांग्रेसियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। बृहस्पतिवार को दीवानी कचहरी गेट के सामने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ दिल दहला देने वाली भयावह यौन हिंसा हुई। इसके बावजूद सरकार कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हुई इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। सबसे ज्यादा दंश महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ रहा है। मणिपुर की इस घटना ने पूरे देश को विश्व पटल पर शर्मसार किया है। आखिर मणिपुर की हिंसक घटनाओं पर भाजपा आंख मूंदकर क्यों बैठी हैं, क्या इस तरह की तस्वीरें और हिंसक घटनाएं उन्हें विचलित नहीं करतीं।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल वाजपेयी ने कहा कि हम सभी को मणिपुर में शांति के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हिंसा की एक स्वर में निंदा करनी पड़ेगी। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से देश में महिलाओं और किसानों पर अत्याचार बढ़ गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहित सिंह, सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष विजय पटेल, विश्वनाथ त्रिवेदी, अजय कुमार, महेश शुक्ला, हरीश चंद शर्मा, राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed