फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will take out Parivartan Yatra across the state, in the first phase from Saharanpur to Naimisharanya

Lucknow News : प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा निकालेगी कांग्रेस, पहले चरण में सहारनपुर से नैमिषारण्य तक

Wed, 06 Dec 2023 06:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Dec 2023 06:37 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की मंगलवार हुई बैठक में तय किया गया कि जन समस्याओं को लेकर जनांदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। पहले चरण में सहारनपुर से यात्रा की शुरुआत होगी। यह सीतापुर के नैमिषारण्य तक जाएगी।

विज्ञापन
Congress will take out Parivartan Yatra across the state, in the first phase from Saharanpur to Naimisharanya
बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की मंगलवार हुई बैठक में तय किया गया कि जन समस्याओं को लेकर जनांदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। पहले चरण में सहारनपुर से यात्रा की शुरुआत होगी। यह सीतापुर के नैमिषारण्य तक जाएगी। इस दौरान संगठन को धार देने की रणनीति तैयार की गई। बूथ स्तर पर जल्द से जल्द कमेटियां तैयार करने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने परिचय देते हुए संगठनात्मक सुझाव दिए। अपने जिलों की स्थिति की जानकारी दी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब तक की गई तैयारी और भविष्य की रणनीति के बारे में भी बताया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि विभिन्न राज्यों में हुए चुनाव परिणाम में पार्टी सत्ता से भले दूर है, लेकिन वोटबैंक कम नहीं हुआ है। हमें किसी तरह की हताश होने के बाद नई ऊर्जा के साथ अपनी तैयारी करनी होगी। जन समस्या को लेकर परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत सहारनपुर से होगी। यह यात्रा मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए सीतापुर के नैमिषारण्य में समाप्त होगी। 
विज्ञापन


इसकी शुरुआत दिसंबर के अंत अथवा जनवरी से करने तैयारी है। जल्द ही तिथियों की घोषणा की जाएगी। इसी तरह अगले चरण में बुंदेलखंड, मध्य और पूर्वांचल में परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्रा के जरिए लोगों को कांग्रेस का संदेश दिया जाएगा। यह भी समझाया जाएगा कि भाजपा को हराने का माद्दा सिर्फ कांग्रेस में हैं। भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध कांग्रेस कर रही है। जनता के अधिकारों के लिए भाजपा से खिलाफ कांग्रेस सड़क पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से पांव-पांव गांव-गांव और शहरों में डगर-डगर नगर-नगर पैदल निकला जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम सभी लोकसभा क्षेत्र में तैयारी कर रहे हैं। हमारे पास सिर्फ पांच माह का वक्त है। जहां तक गठबंधन का सवाल है तो यह पार्टी शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। हमारा मकसद संगठन को नए सिरे से तैयार करना है। ऐसी स्थिति में सभी को मिलकर पूरी ताकत के साथ कांग्रेस संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए गतिशीलता प्रदान करनी है। इस चुनाव को चुनौती के रूप में स्वीकारते हुए दिन-रात युद्धस्तर पर कार्य करने की आवश्कता है। बैठक में सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ कमेटी पर जोर
बैठक में मौजूद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश के सहप्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि हमें सीटों की परवाह किए बगैर बूथ स्तर पर कमेटी तैयार कर लेनी है। जिलों के सक्रिय पदाधिकारी बूथों को आपस में बांट लें। फिर उसी हिसाब से लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें।


कांग्रेस की सदस्यता ली
जनअधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश राजपूत ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सत्य प्रकाश के साथ जन अधिकार पार्टी भरथना से प्रत्याशी रहे राकेश चन्द्र (अटल), जिला उपाध्यक्ष इटावा सतीश चन्द्र शाक्य, अनुराग कर्ण, अवनीश कर्ण, प्रभु दयाल शाक्य, राहुल कुमार शाक्य, मनोज कुमार सविता, मोहन लाल प्रजापति आदि को सदस्यता लेते हुए लोकसभा चुनाव में जुटने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed