फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will start Hath se hath jodo abhiyan from 26 january.

UP: भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाने की तैयारी में कांग्रेस, 26 जनवरी से शुरू होगा 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान

Mon, 12 Dec 2022 10:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Dec 2022 10:05 AM IST
सार

कांग्रेस 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी। यह कार्यक्रम पूरे दो महीने चलेगा।

विज्ञापन
Congress will start Hath se hath jodo abhiyan from 26 january.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं और महिलाओं में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए ग्राम व ब्लॉक स्तर से लेकर के जिला और प्रदेश स्तरीय जनसंवाद अभियान चलाएगी। 26 जनवरी से शुरू होने वाला यह अभियान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। कांग्रेस नेतृत्व ने इसे ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम नाम दिया है, जो पूरे 2 माह तक चलेगा।

विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान ने इस बाबत विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 15-19 दिसंबर तक राज्यस्तरीय बैठकें होंगी। 20-24 दिसंबर को जिलास्तर पर और 26-29 दिसंबर तक ब्लॉक स्तर पर बैठकें करके स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जन-जन तक पहुंचने के लिए 2200 किमी की यात्रा निकालेगी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा को वोट करने वाले मुसलमान रामपुर की हार पर चिंतन करें, उपचुनावों का परिणाम भाजपा-सपा की मिलीभगत


अभियान के पहले चरण में प्रत्येक ग्राम और मतदान केंद्रों पर पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण में जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन और युवा मेला लगाए जाएंगे। तीसरा चरण कार्यकर्ता महासमागम और महामेला के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत केंद्रीय नेता शामिल होंगे।

प्रत्येक राज्य में राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च निकाला जाएगा। इनके समापन पर महिला घोषणा पत्र का विमोचन किया जाएगा। इस अभियान के तहत ही कांग्रेस फरवरी के दूसरे पखवाड़े में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय पूर्ण सत्र आयोजित कर रही हैं। इसमें आगामी रणनीति और महत्वपूर्ण विषयों पर संकल्प लिया जाएगा। एक बड़ी जनसभा के साथ सत्र का समापन होगा। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि यह जन संवाद कार्यक्रम भाजपा की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर जन साधारण को जागरूक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed