{"_id":"61ed359e4dc0167f062d3b95","slug":"congress-will-start-a-speak-up-campaign-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: कांग्रेस देगी युवाओं को रोजगार पंजीयन नंबर, शुरू होगा ‘स्पीक अप’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: कांग्रेस देगी युवाओं को रोजगार पंजीयन नंबर, शुरू होगा ‘स्पीक अप’ अभियान
Sun, 23 Jan 2022 04:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Jan 2022 04:31 PM IST
सार
कांग्रेस यूपी में ‘स्पीक अप’अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं से फॉर्म भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Twitter/@INCIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी से ‘स्पीक अप’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत पार्टी के भर्ती विधान पर सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं के विचार लिए जाएंगे। कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रदेश में जगह-जगह स्टाल लगाकर बेरोजगार युवाओं से फॉर्म भरवाएंगे। उन्हें रोजगार पंजीयन क्रमांक भी आवंटित करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस का भर्ती विधान प्रदेश के सात करोड़ युवाओं की आशाओं व आकांक्षाओं का दस्तावेज है। कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी होगी। इसमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा बड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा देने पहुंचने पर पता चलता है कि पर्चा आउट हो गया है। वर्तमान सरकार के शासनकाल में 12 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं।
विज्ञापन