{"_id":"5c385ff5bdec22734d6c10a1","slug":"congress-will-not-join-the-mahagathbandhan-of-sp-and-bsp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, महागठबंधन से किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, महागठबंधन से किया किनारा
Fri, 11 Jan 2019 02:50 PM IST
शाहरुख खान
भाषा, लखनऊ
भाषा, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनावों में सपा बसपा महागठबंधन की तस्वीर लगभग साफ होने के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह अकेले दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक राजीव बख्शी ने बताया, 'हम एक राजनीतिक दल हैं और उत्तर प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमारे पास लोकसभा में अकेले 45 सीटें हैं और यह किसी भी क्षेत्रीय पार्टी से ज्यादा है। लोकसभा में महागठबंधन किसी राष्ट्रीय पार्टी के इर्द गिर्द बनना चाहिये।'
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर बख्शी ने कहा कि पार्टी एक राजनीतिक संगठन है और हमेशा चुनाव के लिये तैयार है। उन्होंने कहा कि हम समान विचारधारा दलों के साथ बातचीत को तैयार हैं और वे हमारे साथ आयेंगे।
विज्ञापन
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'पार्टी को किस के साथ हाथ मिलाना है इसका फैसला हमेशा पार्टी हाईकमान करता है। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक चाहते हैं कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव मैदान में उतरे और उसकी इन दलों से एक अलग पहचान बने।'
2009 लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुये उन्होंने कहा कि उस समय भी बहुत सी बातें कांग्रेस के खिलाफ थी इसके बावजूद पार्टी ने 21 सीटे प्रदेश में जीती थी और केंद्र में संप्रग की सरकार बनी थी।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्षों ने महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के लिये कल शनिवार को एक साझा प्रेस कांफ्रेस बुलाया है। इस महागठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दी जा रही है। केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के लिये अमेठी और रायबरेली में महागठबंधन के प्रत्याशी न खड़ा किये जाने की बात सामने आ रही है।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्षों ने महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के लिये कल शनिवार को एक साझा प्रेस कांफ्रेस बुलाया है। इस महागठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दी जा रही है। केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के लिये अमेठी और रायबरेली में महागठबंधन के प्रत्याशी न खड़ा किये जाने की बात सामने आ रही है।