{"_id":"60f3b13cc66278295f594280","slug":"congress-will-give-tickets-to-former-leaders-of-the-party-for-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी का प्लान, पूर्व विधायकों व सांसदों को चुनाव लड़ाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी का प्लान, पूर्व विधायकों व सांसदों को चुनाव लड़ाएगी कांग्रेस
Sun, 18 Jul 2021 10:16 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:16 AM IST
सार
प्रियंका ने लखीमपुर खीरी से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व शहर व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रियंका ने कहा कि सब लोग ग्राउंड पर जाकर काम करें। अपने अनुभवों का फायदा मौजूदा कमेटी को पहुंचाएं, ताकि संगठन मजबूत हो सके।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पूर्व विधायकों व पूर्व सांसदों और पूर्व पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। उनके सुझावों को सुना और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि पूर्व विधायक और पूर्व सांसद अगर चुनाव लड़ना चाहेंगे तो पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतारने से नहीं हिचकेगी।
विज्ञापन
प्रियंका ने लखीमपुर खीरी से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व शहर व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रियंका ने कहा कि सब लोग ग्राउंड पर जाकर काम करें। अपने अनुभवों का फायदा मौजूदा कमेटी को पहुंचाएं, ताकि संगठन मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक नौजवान जुड़ने चाहिए, लेकिन वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रखना है।
विज्ञापन
प्रियंका ने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और पार्टी फ्रंटल विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ भी बैठक की। अमेठी और रायबरेली के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आप लोग कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही हैं। हम सबको एकजुट होकर एक सेना की तरह काम करते हुए फिर से विजय पताका फहरानी है।
विज्ञापन