फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will give tickets to former leaders of the party for UP election.

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी का प्लान, पूर्व विधायकों व सांसदों को चुनाव लड़ाएगी कांग्रेस

Sun, 18 Jul 2021 10:16 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Jul 2021 10:16 AM IST
सार

प्रियंका ने लखीमपुर खीरी से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व शहर व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रियंका ने कहा कि सब लोग ग्राउंड पर जाकर काम करें। अपने अनुभवों का फायदा मौजूदा कमेटी को पहुंचाएं, ताकि संगठन मजबूत हो सके।

विज्ञापन
Congress will give tickets to former leaders of the party for UP election.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पूर्व विधायकों व पूर्व सांसदों और पूर्व पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। उनके सुझावों को सुना और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि पूर्व विधायक और पूर्व सांसद अगर चुनाव लड़ना चाहेंगे तो पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतारने से नहीं हिचकेगी।

विज्ञापन


प्रियंका ने लखीमपुर खीरी से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व शहर व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रियंका ने कहा कि सब लोग ग्राउंड पर जाकर काम करें। अपने अनुभवों का फायदा मौजूदा कमेटी को पहुंचाएं, ताकि संगठन मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक नौजवान जुड़ने चाहिए, लेकिन वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रखना है।
विज्ञापन


प्रियंका ने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और पार्टी फ्रंटल विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ भी बैठक की। अमेठी और रायबरेली के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आप लोग कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही हैं। हम सबको एकजुट होकर एक सेना की तरह काम करते हुए फिर से विजय पताका फहरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed