{"_id":"5d3d9c108ebc3e6d03543146","slug":"congress-will-fight-on-public-issues-like-sonbhadra-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र की तर्ज पर पूरे उत्तर प्रदेश में जन मुद्दों पर संघर्ष करेगी कांग्रेस, रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र की तर्ज पर पूरे उत्तर प्रदेश में जन मुद्दों पर संघर्ष करेगी कांग्रेस, रणनीति बनाई
Sun, 28 Jul 2019 06:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Jul 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने सोनभद्र की तर्ज पर पूरे उत्तर प्रदेश में जन मुद्दों पर संघर्ष का फैसला किया है। इसे सफल बनाने के लिए सप्ताह भर में शहर व जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इनके चयन के लिए होमवर्क पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने सोनभद्र घटना के पीड़ितों के लिए जिस तरह से संघर्ष किया, उसे प्रदेश के हर जिले में पार्टी की बैठकों में मॉडल के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा कि जब शीर्ष नेतृत्व जमीन पर आकर संघर्ष कर सकता है, तो हमें तो और भी निष्ठा के साथ जनता की लड़ाई लड़नी चाहिए। आंदोलन के दौरान जहां पुलिस-प्रशासन जबरन रोके या कार्रवाई करे, तब भी अंहिसात्मक रहें।
विज्ञापन
प्रशासन के सामने आंदोलन की सफलता के लिए आमरण अनशन को हथियार बनाएंगे। कुछ समय पहले कांग्रेस की जिला व शहर कमेटियां भंग कर दी गई थीं।
पार्टी नेतृत्व का भी मानना है कि इन कमेटियों के गठन के बिना जन मुद्दों को धार नहीं दी जा सकती। इसलिए शीघ्र ही इनकी घोषणा कर दी जाएगी। उन्हें अपनी कमेटियां बनाने की पूरी स्वतंत्रता भी होगी।