फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress will fight 2022 election under the leadership of priyanka gandhi says pramod tiwari

कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी 2022 का चुनाव : प्रमोद तिवारी

Sat, 12 Oct 2019 08:52 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 12 Oct 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
congress will fight 2022 election under the leadership of priyanka gandhi says pramod tiwari
प्रमोद तिवारी - फोटो : amar ujala
कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि उपचुनाव सरकार के कामकाज की समीक्षा पर जनादेश होता है। कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताकर जनता को यह जता देना चाहिए कि भाजपा का वक्त अब खत्म हो चुका है। 2022 के चुनाव की बागडोर प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथों में होगी। उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। तिवारी ने शनिवार को राज्य सभा सांसद पीएल पुनिया के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने हर वर्ग को ठगा है। रोजगार के अवसर खत्म हो गये कंपनियों में नौकरी देने के बजाए बंदी के बोर्ड लग गये और नौजवान रोजगार की आस में दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
विज्ञापन


जीडीपी दर दिन-ब-दिन घट रही है। रेप आरोपी चिन्मयानंद का भाजपा पूरी तरह से सपोर्ट कर रही है और वह एसी की हवा खा रहा है। चीन ने कश्मीर की जमीन पर कब्जा कर लिया और मोदी वहां के राष्ट्रपति का स्वागत कर रहे हैं देश के लिए इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर सरकार पूरी तरह से फेल है। प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। एनकाउंटर का दौर चल रहा है। लेकिन इसमें भी राजनीति हो रही है, एनकाउंटर में सभी वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि अब बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दौर नहीं रहा। अब तो बेटियों को भाजपा से बचाने का समय आ गया है जब बेटी बचेगी तभी तो उसे पढ़ाओगे। कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई। मोटर व्हीकल एक्ट के नाम पर लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। गो आश्रय स्थलों में मवेशी मर रहे हैं। भाजपा नेताओं के संरक्षण में गो संरक्षण का पैसा दलाल हजम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed