फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will do rally in West UP and Bundelkhand in November.

यूपी: पश्चिम और बुंदेलखंड में शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, मेरठ और महोबा में इसी माह होंगी रैलियां, प्रियंका समेत बड़े नेता रहेंगे मौजूद

Mon, 08 Nov 2021 10:31 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Nov 2021 10:31 AM IST
सार

वाराणसी और गोरखपुर में बड़ी रैलियां करने के बाद कांग्रेस मेरठ और बुंदेलखंड में बड़ी रैलियां करेंगी। इन रैलियों में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
Congress will do rally in West UP and Bundelkhand in November.
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में इसी माह शक्ति प्रदर्शन करेगी। वीरों की धरती महोबा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले मेरठ में बड़ी रैलियां की जाएंगी। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। एक-दो दिन में रैलियों की तिथियां भी औपचारिक रूप से जारी कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


वाराणसी के बाद गोरखपुर में कांग्रेस चुनावी रैलियां कर चुकी है। हर मंडल में बड़ी रैलियां करने की योजना है। नवंबर में मेरठ और महोबा में रैली की तैयारियां करने के भी निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय पदाधिकारियों से कहा गया है कि न्याय पंचायत स्तर तक से कार्यकर्ताओं व कांग्रेस समर्थकों को इन रैलियों में लाया जाए।
विज्ञापन


प्रत्येक सीट पर औसतन 10 आवेदन
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं व कार्यकर्ताओं से प्रस्ताव मांगे हैं। अभी तक प्रत्येक विधानसभा सीट पर औसतन 10 आवेदन पत्र आए हैं। आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। इसलिए अभी और आवेदन आने की उम्मीद है। खासकर महिलाओं के आवेदन ज्यादा आने की बात कही जा रही है, क्योंकि कांग्रेस ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लू आज से करेंगे जोनवार बैठक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार से कांग्रेस पदाधिकारियों संग जोनवार बैठक करेंगे। इसमें हर जोन के उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव मौजूद रहेंगे। आने वाली चुनावी कार्यक्रमों पर उनके साथ चर्चा होगी और इनको सफल बनाने की रणनीति पर भी काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed