फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will conduct a marathon run for women in Lucknow.

यूपी कांग्रेस: 26 दिसंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन करेगी कांग्रेस, स्कूटी व स्मार्ट फोन किए जाएंगे वितरित

Thu, 23 Dec 2021 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Dec 2021 03:42 PM IST
सार

‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत लखनऊ में आयोजित की जाने वाली मैराथन में 16 से अधिक उम्र की लड़कियां भाग ले सकेंगी। दौड़ को मंदिरा बेदी और राजीव शुक्ला हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन
Congress will conduct a marathon run for women in Lucknow.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : twitter/priyankagandhi

विस्तार

कांग्रेस राजधानी लखनऊ में 26 दिसंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन करेगी। ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सिर्फ लड़कियां ही भाग ले सकेंगी। विजेताओं को स्कूटी, स्मार्ट फोन और मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’का नारा महिलाओं के आत्मसम्मान से जुड़ा है। 26 दिसम्बर को लखनऊ और झांसी में मैराथन होगी। मैराथन पांच किलोमीटर की होगी। इसमें कुल 128 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन फ्री है। 16 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियां मैराथन में शामिल होंगी। मंदिरा बेदी और राजीव शुक्ला मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना रवाना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मैराथन दौड़ 1090 चौराहे से प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी। लोहिया पार्क होते हुए 1090 पर ही समाप्त होगी। विजेता लड़कियों को कुल तीन स्कूटी, 25 स्मार्ट फोन, 100 फिटनेस बैंड और एक हजार मेडल वितरित किए जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी जारी कर दिए गए हैं।


कांग्रेस की महिला टीम तैयारियों में जुट गई है। बड़ी संख्या में लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। गेम्स में प्रतिभाग करने वाली लड़कियां विशेष तौर पर हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed