किसानों के मुद्दे पर यूपी में कांग्रेस ने खेला 'दांव'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से बर्बाद फसल का उचित मुआवजा देने के साथ ही किसानों के कर्जे भी माफ करने की मांग की है।
कांग्रेस प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में बेमौसम हुई भारी बारिश और ओलों से दलहन, तिलहन सहित गेहूं की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है।
भारी नुकसान के सदमे में किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं।
जमीनी हकीकत यह है कि अभी तक किसानों के हुए नुकसान का न तो राजस्व विभाग द्वारा आकलन हो पाया है और न ही किसानों तक कोई सहायता पहुंच पाई है।