फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress wants dalits to join party.

'बसपा सरकार में नहीं हुआ दलितों का भला'

Fri, 05 Sep 2014 01:32 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Sep 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
congress wants dalits to join party.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि सपा व बसपा दोनों ही दलित विरोधी हैं। समाजवादी पार्टी तो घोषित रूप से दलित विरोधी पार्टी है।

विज्ञापन


नौकरियों में प्रमोशन पर आरक्षण का विरोध सपा ने ही खुलकर किया था। इससे उसकी दलित विरोधी मानसिकता खुलकर सामने आ गई थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कभी भी दलितों का भला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अब तक जितने बार भी सरकार बनी है उस समय दलितों का कोई उद्धार नहीं हुआ। प्रदेश के दलित और पिछड़ गए।

कांग्रेस का एजेंडा तय

congress wants dalits to join party.

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन के राजू ने कहा कि यूपी के दलितों को अपने पाले में लाने के लिए कांग्रेस हर कोशिश करेगी। प्रदेश के दलितों का विश्वास जीतने के लिए कांग्रेस ने अपना एजेंडा भी तय कर दिया है।

इसके तहत कांग्रेस का एससी विभाग प्रदेश में प्रत्येक गांव व शहर में दलितों के साथ मिलकर काम करेगा। उनके मुद्दों पर कांग्रेस साथ रहने के साथ ही उनका विश्वास भी जीतने की कोशिश करेगी।

गुरुवार को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजू ने यूपी के कांग्रेसी दलित नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने अपने नेताओं को पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।

खुलेगी भाजपा की पोल

congress wants dalits to join party.

के राजू ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि एससी विभाग प्रदेश में सबसे पहले दलित लीडरशिप चिह्नित करेगी। इन्हें आगे बढ़ने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा दलित व मुस्लिमों को आपस में बांटकर वोटों की राजनीति कर रही है।

कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग भाजपा की इस पोल को जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों की योजनाएं ठीक ढंग से नहीं चल रही हैं। न तो यहां पर स्कॉलरशिप मिल रही है और न ही हॉस्टल की सुविधा।

प्रदेश सरकार दलितों के विकास के लिए आने वाले फंड को भी दूसरी योजनाओं में लगा रही है। प्रदेश में दलितों की जमीनों पर दबंग लगातार कब्जे कर रहे हैं।

इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग को एक अध्ययन कर एक माह में श्वेत पत्र जारी करने के लिए कहा गया है। इसमें कांग्रेस यह पता लगाएगी कि प्रदेश में दलितों की कितनी जमीन कब्जा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed