फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress wants Dalit vote in its camp in up

कांग्रेस का दावा: सात लाख दलित परिवारों तक पहुंचाया जय जवाहर-जय भीम का संदेश, एकजुट करने की कोशिश

Mon, 14 Aug 2023 06:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Aug 2023 06:16 AM IST
सार

लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने पारंपरिक दलित वोटरों को फिर से अपने पाले में लाने की हर कोशिश कर रही है। इस कड़ी में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 

विज्ञापन
Congress wants Dalit vote in its camp in up
कांग्रेस पार्टी की चुनावी तैयारियां। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने जय जवाहर-जय भीम कार्यक्रम को करीब सात लाख दलित परिवारों तक पहुंचाने का दावा किया है। रविवार को कार्यक्रम के समापन समारोह में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये मुस्लिम और दलित समुदाय को एकजुट करने की कोशिश की गई है। अभियान के तहत साढ़े पांच लाख दलित परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य था, लेकिन सात लाख लोगों तक यह संदेश पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन


दलित परिवारों को बताया गया कि जब तक मुस्लिम-दलित एक साथ कांग्रेस को वोट देते थे तब तक पूरे देश से भाजपा के सिर्फ दो सांसद होते थे। 2024 में मुस्लिम-दलित एक साथ रहे तो भाजपा को सत्ता से उखाड़ा जा सकता है। मतलब साफ है कि लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने पारंपरिक दलित वोटरों को फिर से अपने पाले में लाने की हर कोशिश कर रही है। इस कड़ी में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस आज शुरू करेगी इंदिरा फेलोशिप

 युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने कहा कि शक्ति सुपर शी अभियान के तहत 14 अगस्त को इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके तहत राजनीति में सक्रिय होने वाले युवा फार्म भरकर एक कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। चयनित होने वाले युवाओं को फेलोशिप का सदस्य माना जाएगा। इसी तरह समाज में बदलाव लाने की इच्छुक महिलाओं का शक्ति क्लब बनाया जाएगा। इस दौरान महासचिव निवेदिता सिंह, देवांश तिवारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed