फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress trying to defame narendra modi says rajnath singh

'कांग्रेस बेवजह कर रही मोदी को बदनाम'

Sun, 13 Apr 2014 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Apr 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
congress trying to defame narendra modi says rajnath singh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो बेवजह भारतीय जनता पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को बदनाम कर रही है। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर भी हमला बोला।


लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह रामाधीन इंटर कॉलेज में 'छात्रों से संवाद' कार्यक्रम में बोल रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि आज दुनिया भी यह मान चुकी है कि भारत में बदलाव हो रहा है। उन्होंने चीन पर भी कटाक्ष किया। कहा, चीन बार-बार भारत को आंख दिखाता है, जो कि बर्दाश्त नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव बाद स्टूडेंट और टीचर्स से अलग-अलग वह संवाद करेंगे और भारत को विश्वगुरू बनाने के कॉन्सेप्ट पर सबके साथ मिलकर चर्चा करेंगे।

उन्होंने युवाओं की हौसलअफजाई करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने में युवाओं की प्रमुख भूमिका रही है।

राजनाथ का कहना था कि वह युवाओं से वोट डालने की अपील नहीं करेंगे लेकिन यह जरूर कहेंगे कि पढ़ाई-लिखाई के साथ राजनीति भी करें।
इस कार्यक्रम में दिनेश शर्मा, लालजी टंडन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed