फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress to oppose change in land acquisition law.

पूंजीपतियों को ग्रामसभा की जमीनें देना चाहती है योगी सरकार: कांग्रेस ने लगाया आरोप

Thu, 28 Jun 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Jun 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
congress to oppose change in land acquisition law.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव का आरोप लगाते हुए योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि यूपीए सरकार ने किसानों की जमीन बचाने के लिए जो भूमि अधिग्रहण कानून बनाया था, योगी सरकार उसे बदलने की कोशिश कर रही है। सरकार ग्राम सभा की जमीन पूंजीपतियों को देना चाहती है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, यूपीए सरकार ने किसानों के हित में 2013 में भूमि अधिग्रहण कानून बनाया था। इसमें अधिग्रहण करने पर किसानों को बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देने व इस्तेमाल न होने वाली जमीन को पुन: किसानों को वापस करने समेत कई प्रावधान थे। योगी सरकार इसे कमजोर करने में लगी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने सूट-बूट वाले मित्रों (पूंजीपतियों) के हित में 2015 में इस कानून को कमजोर करने के लिए अध्यादेश लाने का प्रयास किया था। पर, कांग्रेस के जोरदार विरोध की वजह से उसे टाल दिया गया। अब फिर इस कानून को भाजपा शासित राज्यों के जरिये कमजोर करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में महिला सुरक्षा फेल

congress to oppose change in land acquisition law.
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : amar ujala

प्रियंका ने कहा कि जिस समय केंद्र में यूपीए सरकार थी, महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देशों में भारत चौथे नंबर पर था, लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद यह पहले नंबर पर आ गया है। जहां तक यूपी का सवाल है तो सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में फेल है।
 
गठबंधन पर फैसला हाईकमान करेगा
लोकसभा चुनाव में गठबंधन से जुड़े सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, यह फैसला हाईकमान करेगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ भाजपा को हराना है। कांग्रेस कैराना और नूरपुर उपचुनाव लड़ने से सिर्फ इसलिए पीछे हट गई, क्योंकि हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed