फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress to bring its vision document for nagar nikay election.

भाजपा के 'संकल्प पत्र' के जवाब में कांग्रेस लाएगी विजन डॉक्यूमेंट, मुफ्त में नहीं देगी कोई सुविधा

Mon, 13 Nov 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
congress to bring its vision document for nagar nikay election.

भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी नगर निकाय चुनाव के लिए विजन डाक्युमेंट जारी करेगी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने इस पर कई घंटे मंथन किया। पार्टी सूत्रों की मानें तो विजन डाक्युमेंट करीब-करीब तैयार है, जिसे मंगलवार को जारी कर दिया जाएगा। इसमें उपलब्ध संसाधनों में नगर निकाय क्षेत्रों के बेहतर विकास का वादा होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस अपने विजन डाक्युमेंट में कोई भी सुविधा मुफ्त में देने का वादा नहीं करेगी। वजह ये है कि, राज्य और केंद्र में पार्टी की सरकारें न होने के चलते इस तरह के किसी भी वादे को पूरा कर पाना उसके लिए मुमकिन नहीं होगा।
विज्ञापन


इसलिए कांग्रेस का विजन डाक्युमेंट बेहतर साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की अच्छी व्यवस्था और अच्छी सड़कें बनाने तक केंद्रित रहेगा। इसमें जनता पर कोई नया कर न लगाने का वादा भी शामिल होगा। कुल मिलाकर बजट के  पारदर्शी उपयोग के विजन के साथ कांग्रेस मतदाताओं के घरों का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाम नबी आज रायबरेली में
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद 14 नवंबर को रायबरेली में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर ए प्रसाद ने बताया कि, कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed