फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress to be excluded from alliance in uttar pradesh.

यूपी में कांग्रेस को गठबंधन से बाहर रखने की तैयारी में सपा-बसपा, लोकदल को कर सकते हैं शामिल

Tue, 11 Dec 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Dec 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
congress to be excluded from alliance in uttar pradesh.
अखिलेश यादव, मायावती व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

विपक्षी दलों की एका के लिए दिल्ली में बुलाई गई बैठक में सपा-बसपा के शामिल नहीं होने से प्रदेश में महागठबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सपा-बसपा की गैरहाजिरी यूपी में बनने वाले गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखने की रणनीति का हिस्सा तो नहीं है?

विज्ञापन


सपा और बसपा का मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो पाया। सपा-बसपा नेताओं ने प्रचार के दौरान भाजपा के साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर रखा।
विज्ञापन


मायावती ने तो कांग्रेस पर बसपा को कमजोर करने का आरोप भी लगाया है। ऐसा समझा जा रहा है कि प्रदेश में बड़ी ताकत होने के नाते सपा-बसपा अपनी शर्तों पर गठबंधन करेंगे। बसपा 2019 का चुनाव मायावती को प्रधानमंत्री प्रोजेक्ट करके लड़ना चाहती है। इस मुद्दे पर सपा उसके साथ है। सपा किसी भी कीमत पर बसपा से रिश्ते खराब नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने राजस्थान में कांग्रेस से इसलिए गठबंधन नहीं किया क्योंकि उसमें बसपा शामिल नहीं थी। चूंकि बसपा ने विपक्षी दलों की बैठक से किनारा कर लिया था, इसलिए सपा भी उसमें शामिल नहीं हुई।

लोकदल को गठबंधन में शामिल कर सकते हैं सपा-बसपा

विपक्षी दलों की बैठक से सपा-बसपा के किनारा करने से लगता है कि प्रदेश में सपा-बसपा ऐसा गठबंधन बनाएंगे जिसमें कांग्रेस नहीं होगी। इससे प्रदेश में विपक्षी दलों का महागठबंधन खटाई में पड़ सकता है। सपा-बसपा अपने गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल को शामिल कर सकते हैं।

बसपा के कई नेता मानते हैं कि कांग्रेस से गठबंधन का उन्हें बहुत लाभ नहीं मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मायावती व अखिलेश यादव विपक्षी दलों की बैठक से अलग रहे।

अखिलेश बोले, नया प्रधानमंत्री चाहता है देश

गठबंधन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह अच्छा है कि विपक्षी पार्टियां पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रही हैं। देश नया प्रधानमंत्री चाहता है। अभी हमारा ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है। फिर देखेंगे कि क्या करना है? सपा की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश का कल्याण है। हम चुनाव से पहले ऐसा गठजोड़ बनाएंगे जो भाजपा को हराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed