{"_id":"5aec66ec4f1c1bed778b68bc","slug":"congress-submitted-application-to-cancel-membership-of-mlc-dinesh-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी एमएलसी के खिलाफ कांग्रेस ने दायर की सदस्यता रद्द करने की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी एमएलसी के खिलाफ कांग्रेस ने दायर की सदस्यता रद्द करने की याचिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 May 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
दिनेश प्रताप सिंह, प्रियंका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी पर धोखा देने का अरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थामने वाले एमएलसी दिनेश सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को विधान परिषद के सभापति को याचिका सौंप दी। याचिका दिनेश सिंह के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने कुछ अधिवक्ताओं के साथ यह याचिका विधान परिषद पटल पर दायर की। इसमें उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता) नियमावली 1987 के नियम-7(1) ए के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि दलबदल दो तिहाई यानी 75 प्रतिशत सदस्य ही कर सकते हैं, लेकिन दिनेश सिंह ने अकेले यानी 50 प्रतिशत ‘संख्याबल’ के साथ ही दलबदल किया है। इसलिए उनकी सदस्यता रद की जानी चाहिए।
विज्ञापन
यहां बता दें कि विधान परिषद में कांग्रेस के सिर्फ दो सदस्य हैं, जिनमें से एक दिनेश सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है।