{"_id":"8abc15dadc5b68e8131f4c5d34ff0012","slug":"congress-statement-on-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेसियों को धमकाकर पार्टी में शामिल कर रही सपा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेसियों को धमकाकर पार्टी में शामिल कर रही सपा'
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Tue, 08 Oct 2013 02:09 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों से बौखलाई सपा सरकार जनता के बीच अपनी साख खोने के बाद कांग्रेसियों को डरा-धमकाकर अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर कर रही है।
जिसका उदाहरण कांग्रेस के निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को धमकाकर सपा में शामिल होने को विवश किया जा रहा है।
ऐसा न करने पर उनको पद से हटवाने की धमकी तक दी जा रही है। कांग्रेस ने सपा के इस कदम की तीखी निंदा की है।