{"_id":"5f0c977b8017164ff1702fb5","slug":"congress-state-president-ajay-kumar-lallu-attacked-on-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का सरकार पर हमला, रोजगार का वादा झूठा, मजदूर कर रहे हैं खुदकशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का सरकार पर हमला, रोजगार का वादा झूठा, मजदूर कर रहे हैं खुदकशी
Mon, 13 Jul 2020 10:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस का कहना है कि योगी सरकार प्रदेश के बेरोजगारों और प्रवासी मजदूरों के साथ छल कर रही है। जमीनी स्तर पर हालात इतने खराब हैं कि मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। पिछले एक महीने में अकेले बांदा जिले में 15 से अधिक प्रवासी मजदूरों ने खुदकुशी की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार मजदूरों व बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। मजदूर आस लगाए बैठे हैं कि सरकार स्किल मैपिंग करके उनको योग्यता के हिसाब से रोजगार देगी, लेकिन अब तो उनके घरों में खाने के लाले पड़े हैं।
उन्होंने सरकार से तत्काल प्रवासी मजदूरों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करने की मांग की है। लल्लू ने कहा कि डिफेंस एक्सपो और इन्वेस्टर्स मीट में खरबों रुपये के जो करार हुए थे, उनसे कितनों को रोजगार मिला, सरकार को जवाब देना चाहिए।